Wednesday, May 14, 2025

शाहपुर में रालोद विधायक राजपाल बलियान ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

शाहपुर। क्षेत्रीय रालोद विधायक राजपाल बलियान ने शाहपुर बुढ़ाना मार्ग से कसेरवा गांव जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

शनिवार को रालोद विधानमंडल दल के नेता और क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बलियान ने शाहपुर बुढ़ाना मार्ग से रजबहे की पटरी से कसेरवा गांव तक जाने वाले करीब 2 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस मार्ग के निर्माण का अनुमानित लागत लगभग 40 लाख रुपये है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है। उन्होंने यह भी बताया कि शिलान्यास के तुरंत बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी, डॉ. अब्बास अली, प्रवेज त्यागी, शम्मू चैयरमैन, मौलाना खालिद, कल्लू चौधरी और मुंशाद अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय