Saturday, February 8, 2025

बिहार : नीतीश कुमार ने जमुई को दी कई बड़ी सौगातें, मंत्री सुमित सिंह ने जताया आभार

जमुई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को जमुई जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें मिलीं। उन्होंने चकाई में डिग्री कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की, जिसकी यहां के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि चकाई क्षेत्र में शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। चकाई में डिग्री कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और अब इस कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति दे दी है, जिससे इलाके के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि वे हमारी सारी मांगों को मानते हुए जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। बरनाल जलाशय योजना की मांग लंबे समय से की जा रही है। उसे भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा महावीर वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए 100 एकड़ भूमि, वन विभाग के सर्किट हाउस का निर्माण और जमुई स्टेडियम की मांग भी स्वीकृत की गई है।

जितनी भी मांग हमने रखी थी, वह सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी कर दी हैं। ये घोषणाएं स्थानीय जनता के लिए खुशी की बात हैं और जिले में विकास की नई राहें खोलने वाली हैं।” जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि बहुत सी योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास और उद्घाटन किया। जमुई में पिछले चार साल से जो विकास देखने को मिला है, वह सीएम नीतीश कुमार की देन है। पिछले चार वर्षों में जमुई जिले में जो विकास हुआ है, वह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है। निश्चित रूप से जमुई में जिस तरह से चौमुखी विकास हो रहा है, वह सराहनीय कदम है। बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता है। विधायक श्रेयसी सिंह ने यह भी कहा कि कुछ योजनाओं में जिन कठिनाइयों का सामना किया जा रहा था, उन्हें जल्द ही हल कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जिले के विकास में कोई भी रुकावट नहीं आएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय