Saturday, September 21, 2024

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां को लग रहा अनहोनी का डर, कोई कर रहा है पीछा !

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में न्याय के लिए मुखर अभिनेत्री की मां मधु दुबे को अब अनहोनी की आशंका सताने लगी है। अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए सारनाथ थाने में धरना प्रदर्शन और पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद मधु दुबे रविवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से मिली।

उन्होंने कहा कि पुलिस नामजद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत के बाद जब वे मुम्बई से यहां आई तो पहले उन्हें डर नही लगा। लेकिन अब हर समय लग रहा है कि कोई उनके आगे-पीछे घूम रहा है और उनकी निगरानी कर रहा है। उनके आगे-पीछे कुछ अज्ञात लोग घूमते रहते हैं। ऐसे में हमारे या हमारे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है। तो इसके जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह होंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताते चलें कि बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे की लाश बेड पर बैठी हुई अवस्था में मिली थी। इस मामले में अभिनेत्री की मां मधु दुबे की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को एक हफ्ता हो गया है। लेकिन अब तक वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

-आकांक्षा दुबे काफी होनहार थीं, उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ी क्षति

रविवार को हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय पोषण उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने आये भोजपुरी सुपर स्टार और आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ ने आकांक्षा दुबे को याद किया। पत्रकारों से बातचीत में दिनेश लाल यादव ने कहा कि आकांक्षा दुबे काफी होनहार थीं। उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है। आत्महत्या प्रकरण से जुड़े सवाल पर सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब तक यह बात सामने नहीं आ जाती की आकांक्षा ने ऐसा कदम क्यों उठाया या फिर आकांक्षा की मौत कैसे हुई तब तक कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय