Monday, February 24, 2025

खतौली से लौट रहे गाजियाबाद निवासी दोस्तों की कार पेड़ से टकराकर बनी डिब्बा, दो की मौके पर मौत

मेरठ। गाजियाबाद निवासी चार दोस्त खतौली में शादी समारोह में गए थे। शादी से लौटते समय उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से पिचककर डिब्बा बन गई। कार में सवार चार दोस्तों में से दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार को मशीन से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा।

 

मुज़फ्फरनगर में हथियारों को सौदागर गिरफ्तार, करने जा रहा था सप्लाई, भाई भी हुआ था गिरफ्तार

 

 

गाजियाबाद निवासी नकुल (33) और मनप्रीत (35) अपने दोस्तों के साथ खतौली से वापस लौट रहे थे। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा सरधना थाना क्षेत्र के गंगनहर कांवड़ मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास हुआ। कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

 

मुज़फ्फरनगर में बच्चों के झगडे में घर में घुसकर पीटा, स्वामी यशवीर ने वायरल वीडियो पर की मुकदमें की मांग

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक गाजियाबाद के सराय नगर थाना निवासी नकुल कश्यप (33) और मनप्रीत (35) थे। दोनों अपने दोस्त हिमांश व रोहित के साथ खतौली शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। चारों शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। कार जब चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

 

 

 

 

टक्कर इतनी भंयकर थी कि कार में सवार चारों युवक फंस गए। नकुल कश्यप और मनप्रीत की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांश व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कर कर कार से चारों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। चारों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय