Wednesday, March 5, 2025

सभी स्कूलों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता बढ़ाने के निर्देश :- डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के लिए घोषित 259 चयनित अभ्यर्थियों की सूची निर्गत होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय जू0हा० स्कूल, अशासकीय जू०हा०स्कूल के अध्यापको एवं अध्यापिकाओं को आज  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु० कोमल द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा सम्पादित हुई जिसमें 2218 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। 28 फरवरी 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
https://royalbulletin.in/police-arrested-3-youths-who-tried-to-kidnap-a-married-woman-to-get-a-marry-for-marriage-for-marriage/304974
सहारनपुर का लक्ष्य 264 का था 259 सफल घोषित हुए। जनपद में 30 बच्चों का चयन उ०प्रा०वि०टिकरौल के बच्चों का चयन होने पर हकीमुद्दीन प्रधानाध्यपक एवं सोमलता, जावला, सिन्धु, सारिका, कविता रानी, सहायक अध्यापिकाओं का प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान सर्वाधिक बच्चों का चयन होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया और जनपद स्तर से आये सभी अध्यापको, अध्यापिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें  परशुराम माध्यमिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी इस योजना में कार्य कर रहे है उनको भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
https://royalbulletin.in/investigation-team-reached-the-village-on-the-orders-of-the-rigged-dm-being-constructed-in-rahmatpur-muzaffarnagar/305128
उ०प्रा०वि० टिकरौल हकीमुद्दीन के विद्यालय से 30 बच्चों का चयन हुआ। उ०प्रा0वि० मण्डौरा  रविन्द्र कुमार के विद्यालय से 12 बच्चों का चयन हुआ। आदर्श जू०हा० स्कूल रणदेवी की शेखर पंवार के 9 बच्चों का चयन हुआ। उ0प्रा0वि0 सबदलपुर श्रीमती स्मृति चौधरी के विद्यालय से 8 बच्चों का चयन हुआ। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज नानौता से 7 बच्चों का चयन हुआ। उ०प्र०वि० दलहेकी से 7 बच्चों का चयन हुआ। UPS सकलापुरी से 6 बच्चों का चयन हुआ। सभी उ0प्र0 विद्यालयों से 4 और 5 चयन 3,2,1 चयन वाले सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय