सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति का निवस्त्र हालत में शव बरामद हुआ है। उसके हाथ पर कौशिक सिरोहा नाम खुदा हुआ है।
कंधे पर त्रिशूल का निशान भी बना है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों घुटनों पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में
पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही हैं। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।