Thursday, March 6, 2025

सहारनपुर में एक युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत 

सहारनपुर (गागलहेडी)। सड़क पार कर रहे हैं एक युवक को ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दिनारपुर थाना गागलहेडी निवासी शक्ति सिंह (44) पुत्र अतरू सिंह भगवानपुर रोड पर सियाराम इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार कर रहा था।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘अश्लील वीडियो’ देखने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षिका स्कूल में लड़े, मामला थाने तक पहुंचा !

तभी भगवानपुर रोड की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय