Saturday, May 10, 2025

पूर्व विधायक गोपाल काली का राज्यमंत्री दिनेश खटीक पर बड़ा आरोप, ‘हस्तिनापुर में हो रहा भ्रष्टाचार’

मेरठ। हस्तिनापुर के पूर्व विधायक गोपाल काली ने राज्यमंत्री दिनेश खटीक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा कि हस्तिनापुर में भ्रष्टाचार हो रहा है और लोग धृतराष्ट्र बने हुए हैं। हस्तिनापुर में जितना भ्रष्टाचार आठ साल में हुआ है, उतना 75 साल में नहीं हुआ।

 

मुज़फ्फरनगर में 21 साल बाद पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जयंत बोले- योगी सरकार में किसानों की है पहले सुनवाई

रालोद के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक गोपाल काली ने हस्तिनापुर विधायक व जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। वहीं खटीक ने भी इसका जवाब दिया है।

 

मुजफ्फरनगर को मिली आवासीय कॉलोनी की सौगात, मंत्री कपिल देव की मांग पर मिली मंजूरी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर गोपाल काली ने पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि हस्तिनापुर विधानसभा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा अभियान शुरू। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। हस्तिनापुर विधानसभा के लोग धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं। योगी-मोदी को बदनाम कर रहे हैं, जितना भ्रष्टाचार आठ साल में हुआ है, उतना 75 साल में भी नहीं हुआ।

 

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में विद्युत विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत

इसके बाद एक और पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा कि जिसका हस्तिनापुर में वोट नहीं, उसे नगर पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया। जबकि जाटव समाज के 5000 वोट हस्तिनापुर में हैं। क्या यही सनातन है। अपने परिवार के लोगों को भी राजनीति में उतार दिया है। इस बारे में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का कहना है कि किसी पर आरोप लगाना बहुत आसान है। आरोप लगाने वालों को उन्हें सिद्ध करके भी दिखाना चाहिए। हस्तिनापुर क्षेत्र में उन्हें कोई कुछ नहीं मानता। वे बिना वजह आरोप लगाते रहते हैं। उनके आरोपों का कोई मतलब नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय