Sunday, May 4, 2025

मुज़फ्फरनगर में 21 साल बाद पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जयंत बोले- योगी सरकार में किसानों की है पहले सुनवाई

बुढ़ाना। परासौली और जौला गांव के निकट स्थित गायत्री वाटिका में 21 साल बाद भारत रत्न पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत भाजपा व रालोद के नेता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर को मिली आवासीय कॉलोनी की सौगात, मंत्री कपिल देव की मांग पर मिली मंजूरी

[irp cats=”24”]

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के अनावरण को 21 वर्ष का लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अच्छे काम अच्छे समय पर होते हैं। ये तय था कि इस पत्थर पर भारत रत्न लिखा जायेगा। आज के शुभ दिन पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में डिजिटल स्किल लैब का उद्घाटन हुआ। जिसके अंतर्गत जनपद के चिन्हित किए गए 103 स्कूलों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर वितरण भी किया जा रहा है। कृषि आधारित उद्योग को स्थापित करना स्व. चौधरी अजीत सिंह की उपलब्धि रही है।

मुजफ्फरनगर में सभी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया विशाल प्रदर्शन, 24-25 मार्च को करेंगे हड़ताल

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पूंजीपतियों से पहले किसानों की रखवाली और सुनवाई होगी। योगी सरकार में सबसे ज्यादा गन्ना भुगतान हुआ है। खेती किसानी में आ रही समस्या के कारण आज की युवा पीढ़ी खेती नहीं करना चाहती है।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को मिलकर प्रण लेना चाहिए कि महिलाओं के विरुद्ध हो रहे एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराधो को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। राजनीति में भी महिलाओं को आगे लाना होगा। रालोद की आगामी सभाओं में आधी आबादी की भागीदारी होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगरः बचनसिंह कालोनी में बीमारी से तंग होकर युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सारा जीवन किसानों के लिए समर्पित रहा। उनकी सोच खेत और खलिहान के निकट घूमती थी। उन्होंने कहा 2014 से पहले कश्मीर और संसद में बम की आवाज आती थी। लेकिन आज केंद्र सरकार के प्रयासों से कश्मीर में तिरंगा लहरा रहा है और वहां के बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें और अपनी मां, पत्नी व बेटियों की इज्जत करें। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

मुज़फ्फरनगर में बीच सड़क पर युवाओं के बीच संघर्ष का वीडियो वायरल

इस दौरान रालोद सांसद राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान,  मंत्री कपिल देव अग्रवाल,  मंत्री अनिल कुमार, पूर्व विधायक उमेश मलिक, रालोद विधायक राजपाल बालियान, विधायक मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, रालोद नेता बाली त्यागी, भाजपा नेता बृजपाल सहरावत, सुरेंद्र देव शर्मा,  संयम पंवार, शकुल सहरावत, सुरेंद्र सहरावत आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय