Sunday, April 20, 2025

मुजफ्फरनगर में एक साथ हुए 943 विवाह, एक ओर फेरे, दूसरी ओर पढ़ा गया निकाह

मुजफ्फरनगर।  सूबे के मुखिया निर्धन कन्याओ के विवाह के लिए महत्वपूर्ण योजना चला रहे हैं। जिससे की कन्याओ को लोग बोझ ना समझे, इसी के चलते योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद मुज़फ्फरनगर में 943 जोड़ो का विवाह व निकाह संपन्न कराया गया। जिसमे एक ही पंडाल में सभी जोड़ो ने फेरे लिए व मुस्लिम जोड़ो को निकाह पढ़ाया गया। इस सामूहिक विवाह मे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहे।

जिला प्रशासन द्वारा कराए गए इस विशाल कार्यक्रम में आए जोड़ो का विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराए जाने के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनको अपनी अपनी ससुराल के लिए विदा कर दिया।

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जीआईसी ग्रांउड में 943 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हिंदू मुस्लिम समुदाय के जोडे शामिल रहे। 11 पंडितों ने फेरे कराये, जबकि पांच मौलवियों ने निकाह पढवाया। प्रत्येक जोड़े के

विवाह पर 51 हजार रूपये खर्च हुए, जिसमें 35 हजार रूपये उनके खाते में भेजे गये और 10 हजार रूपये का घरेलू उपयोग का सामान दिया गया, शेष 6 हजार रूपये प्रशासन ने व्यवस्था बनाने में खर्च किये।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जीआईसी मैदान में जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगर निकायों सहित 943 जोडो का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल एवं गणमान्य लोगो के द्वारा नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म-जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ में बिल्डर ने कब्ज़ा ली सरकारी ज़मीन, कमिश्नर ने दिखाई नाराजगी, एसडीएम-तहसीलदार को किये नोटिस जारी

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि शुभ विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है, जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। मैं उम्मीद करता हूॅ कि सभी जोडे अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते

व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू 51000 /- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000  कन्या के बैंक खाते में जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, डिनर सेट स्टील, ट्रॉली बैग, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल एवं कपड़े में रू. 10000/- का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में रू. 6000/- मात्र निर्धारित किये गये है।

मंच का संचालन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सैनी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक सहित ब्लॉक प्रमुख एवं गणमान्य लोग व समारोह से सम्बंधित सभी अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय