लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारकर छह थाई लड़कियों को हिरासत में लिया। ये लड़कियां बिना एम्प्लॉयमेंट वीजा और वर्क वीजा के भारत में काम कर रही थीं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़कियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
मुजफ्फरनगर में हथियार बेचने वाला एक और गिरोह पकड़ा, 11 युवक व्हाट्सएप पर बेचते थे पिस्टल
घटना ब्लू बेरी थाई स्पा सेंटर में हुई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां थाईलैंड की लड़कियां अवैध रूप से काम कर रही हैं। पुलिस ने छापा मारकर इन लड़कियों को पकड़ा और उनके पास न तो कोई वैध काम करने का वीजा था और न ही एम्प्लॉयमेंट वीजा।