Thursday, March 13, 2025

गाजियाबाद में भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गाजियाबाद। केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में 78वें बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों(ओटी) के लिए राष्ट्रीय,आंतरिक सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) 78वें बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों (ओटी) के लिए राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सीडीटीआई के निदेशक डॉ. सचिन गुप्ता और पाठ्यक्रम निदेशक अंकुर आले ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 78वें बैच के कुल 144 अधिकारी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।

 

मेरठ में बेटी को सहेली के साथ देखा आपत्तिजनक हालत में, मां के उड़े होश, समलैंगिक रिश्ते का किया विरोध तो दोनों हुई लापता

 

 

दो दिवसीय कार्यक्रम राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण काफी अनुभव प्रदान करेगा। जो आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों, डिजिटल वित्त जोखिमों और प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर काम में मददगार होगा। इसी के साथ इन चुनौतियों का समाधान करने में भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर जोर देगा। कार्यक्रम में
विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों को सीडीटीआई द्वारा व्याख्यान और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से अपनी अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

 

गाजियाबाद में एक ही फंदे पर लटके मिले नवदम्पत्ति के शव, जेब से मिला सुसाइट नोट

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सहायक पाठ्यक्रम निदेशक सुश्री श्रुति फोगाट, उप पुलिस अधीक्षक,पाठ्यक्रम समन्वयक ओपी शर्मा तथा सीडीटीआई गाजियाबाद के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय