नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जयंती के अवसर पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने उनके कार्यों और समाज सेवा को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।
होली पर ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी को सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साहिब सिंह वर्मा के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिल्ली और देश की सेवा में उनका योगदान अमूल्य है। साहिब सिंह वर्मा ने अपने संकल्प, मेहनत और जनकल्याण की नीतियों से समाज को एक नई दिशा दी। उनका समर्पित जीवन हमें निरंतर सेवा और राष्ट्रहित में काम करने की सीख देता है।”
गाज़ियाबाद में पत्नी को डिफेंस पार्क में बुलाकर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि साहिब सिंह वर्मा ने समाज के वंचित तबके के उत्थान के लिए हमेशा कार्य किया। उनकी नीतियां और विचार आज भी मार्गदर्शन करते हैं।
बागपत में होली की मस्ती के बीच सरे शाम युवक की गोली मारकर हत्या
मंत्री आशीष सूद ने भी इस अवसर पर साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि साहिब सिंह वर्मा ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का ख्याल रखा और जनसेवा को ही अपना धर्म माना। हम सभी दिल्लीवासी उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और उनकी दूरदर्शिता के लिए उन्हें आज भी याद करते हैं और आगे भी याद करते रहेंगे।”
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि साहिब सिंह वर्मा की सोच सबको साथ लेकर चलने की थी। उन्होंने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया। आज उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।”
इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। नेताओं ने साहिब सिंह वर्मा के बताए रास्ते पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। आज भी उनकी नीतियां और उनके द्वारा किए गए कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।