Monday, March 17, 2025

गाजियाबाद में युवक की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी दो युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद। दो युवकों ने शराब के नशे में एक युवक की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशीष (26) के रूप में हुई है। हत्या के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए थे। लेकिन कुछ घंटे बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी पंकज कुमार सिंहा (30) और औश्र मंडावली दिल्ली निवासी जीतू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से एक-एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

पुलिस ने आशीष के दोस्त विकास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि वारदात के समय वह और आशीष होली खेलने के बाद वापस खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने झगड़े के दौरान आशीष पर बोतल से वारकर उसकी हत्या कर दी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि कल्याणपुरी इलाके में एक युवक का बोतल से गला रेत दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को मैक्स अस्पताल ले जाया जा चुका था।

 

 

पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि आशीष की मौत हो चुकी है। अस्पताल में चश्मदीद और आशीष का दोस्त विकास मिला। उसने बताया कि आशीष भारत नगर खोड़ा कॉलोनी में रहता है। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं। वह अपने पिता के साथ नोएडा सेक्टर-9 में बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाता था। वारदात के समय वह दोस्तों के साथ होली खेलकर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही यह लोग एनएच-24 के कट पर पहुंचे। इस बीच बाइक सवार आरोपियों ने इनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में दोनों झगड़ा करने लगे।

 

 

विरोध करने पर अचानक एक आरोपी ने शराब की बोतल से पहले आशीष के सिर पर वार किया, जिससे बोतल टूट गई। इसके बाद आरोपियों ने टूटी बोतल से आशीष का गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों अपनी बाइक से भाग गए। फौरन मामला दर्ज कर एसओ मुकेश बालियान, एटीओ इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय