Saturday, March 22, 2025

गाजियाबाद के जिम में साॅफ्टवेयर इंजीनियर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक जिम में महिला साॅफ्टवेयर इंजीनियर से छेड़छाड़ की गई। आरोप जिम के कर्मचारी पर है। नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाली साॅफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

साॅफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने बताया कि वह 18 मार्च को जिम में गई थीं। जिम में यह उनका पहला ही दिन था। वहां मौजूद कर्मचारी विशाल ने कहा कि आपको रजिस्टर में एंट्री करानी होगी। एंट्री के बहाने वह जिम में ही बने दफ्तर में ले गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया और छेड़खानी की। साॅफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने एफआईआर में बताया कि वह किसी तरह दरवाजा खोलकर वहां से निकलीं। उन्होंने जिम ट्रेनर व जिम मालिक को छेड़छाड़ के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।

 

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह दो-तीन दिन पहले ही नौकरी पर लगा था। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। काफी समय से क्षेत्र में ही शिव चौक इलाके में रह रहा है। बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय