Friday, April 18, 2025

स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर हमला, किसानों पर कार्रवाई को बताया बदले की भावना

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार के सिंधू बार्डर पर किसानों पर बुलडोजर चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल के गुस्से और बदले की भावना का प्रतीक है।

 

पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने को क‍िया समाप्त, टेंटों को किया ध्वस्त

स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल का मकसद हाइवे खुलवाना नहीं बल्कि अपने लिए राज्यसभा का रास्ता खोलना है। किसानों पर देर रात को हुई कार्रवाई से नाराज मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल को लगता है ऐसा करने से लुधियाना का व्यापारी खुश होगा। चुनाव जीतेंगे और अरोड़ा की राज्यसभा सीट खाली होगी।

मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर लंदन से लौटे पति के सिर, हाथ और पैर के टुकड़े कर ड्रम में रखकर डाल दिया सीमेंट

 

उन्होंने कहा कि जब किसान दिल्ली में बैठे थे तो केजरीवाल ने खुद को उनका सेवादार बताया था। अब जब किसान पंजाब में बैठे हैं तो केजरीवाल ने आंदोलन को बातचीत से नहीं जोर-जुल्म से खत्म करने का प्रयास किया है। स्वाति ने सवाल किया कि ऐसा दोहरा रवैया क्यों?

यह भी पढ़ें :  नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है - तेजस्वी यादव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय