Sunday, May 11, 2025

मेरठ में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनाया 110वां स्थापना दिवस, हुआ हवन-पूजन

मेरठ। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के सानिध्य में अखिल भारत हिन्दू महासभा का 110 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम हिन्दू महासभा का भगवा ध्वज कार्यालय परिसर में लगाया गया। उस ध्वज का पूजन किया गया। तत्पश्चात हवन पूजा अनुष्ठान कर भारत के सबसे पुराने हिन्दूवादी संगठन के सभी महान क्रांतिकारी नेताओं की महान गाथाओं को स्मरण किया गया।

 

हिंसा से कांपा मुर्शिदाबाद, राज्यपाल बोले- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

 

 

कार्यक्रम का संचालन हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का सबसे पुराना हिन्दूवादी राजनीतिक संगठन है। हिन्दू महासभा की शुरू से ही एक धारणा रही है कि हमारा भारत अखंड हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए भारत के अंदर रहने वाले हर व्यक्ति के लिए हिन्दू राष्ट्र का ही कानून लागू होना चाहिए। भारत के सभी शासन प्रशासनिक वह न्यायालयों के मामलों का निपटारा भी पूज्य प्राचीन हिन्दू ग्रंथों के अनुसार होना चाहिए।

 

 

 

वैसे तो अखिल भारत हिन्दू महासभा का गठन सर्वप्रथम लाला लाजपत राय जी ने पंजाब हिन्दू महासभा के नाम से सन् 1876 मे किया था। धीरे-धीरे जब हिन्दू महासभा के परिवार का विस्तार बढ़ता चला गया तो महामाना मदन मोहन मालवीय के प्रयासों एवं सैकड़ों महान हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अखिल भारत हिन्दू महासभा को राष्ट्रीय स्तर का संगठन बनाया गया।

 

 

 

हम ऐसे महान हिन्दूवादी राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ता हैं। हिन्दू महासभा जैसे संगठन के उदय के बाद एक तरीके से राष्ट्र विरोधी ताकतों का तो जैसे सफाया होना शुरू हो गया था। हिन्दू महासभा की वजह से ही गांधी नेहरू जिन्ना जैसे राष्ट्र विरोधी कार्य करने वाले लोग ही हमेशा हिन्दू महासभा का किसी ना किसी प्रकार से विरोध करते रहते थे समय-समय पर हिन्दू महासभा के महान कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान देकर राष्ट्र की रक्षा की।

 

 

मुजफ्फरनगर में मासूम बच्ची को गोद में लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता, पति नहीं घुसा रहा घर में !

 

 

आज जो लोग हिन्दू महासभा के नाम को नहीं जानते हैं, हम उन्हें यह बात बताना चाहते हैं कि भारत के अंदर आज तक जितने हिन्दूवादी संगठनों ने काम किया वह चाहे श्री रामराज्य परिषद हो वह चाहे जनसंघ वह चाहे आज की भारतीय जनता पार्टी को यह सभी संगठन गांधी वध के बाद समय-समय पर हिन्दू महासभा को तोड़कर बनाए गए थे और आज हिन्दू महासभा के 110वे स्थापना दिवस पर हिन्दू महासभा कार्यालय को भगवा रंग के ध्वज से सजाया गया कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी हिन्दू महासभा के महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन जी ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू डिफेंस लीग के राष्ट्रीय संयोजक निशांत जिंदल जी रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक शर्मा शेखर पंडित ललित कुमार यश अग्रवाल  प्रथम दिक्षीत हिमालय गोयल विक्की कुमार मिठन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय