मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने एक दुष्कर्म के मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादिया प्रिंयका ने थाना में तहरीर दी थी कि मेरे पडोस मे रहने वाला अंकित शादी का झाँसा देकर पिछले चार साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। लेकिन अब आरोपी चार साल बीतने के बाद शादी करने से मना कर रहा है।
मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल की काली राख से नागरिक हुए परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल, किया हंगामा
इसी के साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। तहरीर के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस ने आज करीब 12.30 बजे अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र शिव कुमार नि0-ए-521 सै0-3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।