Tuesday, May 6, 2025

मेरठ में फैक्टरी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, दो महिला सहित छह मजदूर झुलसे

मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर में एक फैक्टरी में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई है। गैस सिलेंडर फटने से दो महिलाओं सहित करीब छह मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए हैं। आग लगने से कई कर्मचारी झुलस गए हैं। कई कर्मचारी/मजदूर के कपड़ों के चीथड़े उड़ गए हैं। झुलसी अवस्था में तड़पते हुए मजदूर बाहर की तरफ निकले।

मुज़फ्फरनगर में नई मंडी से महिला मकान मालिक के साले के साथ हुई फरार, पति-चार बच्चे हुए परेशान

 

भावनपुर थाना के जयभीम नगर भोपाल संजय विहार में यह हादसा हुआ है। यहां पर सुमित की फेन बॉक्स की फैक्टरी है। जहां पर रखा एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई है। आग की चपेट मे आने से महिला सीता, कश्मीरी, जुनैद और कुलदीप सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय