नोएडा। उत्तर प्रदेश एथलीट एसोसिएशन द्वारा नोएडा में एक राष्ट्र,एक चुनाव अभियान के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया किया। इस प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने एक साथ दौड़ कर देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव की मांग का समर्थन किया।
https://royalbulletin.in/crpf-jawan-dismissed-for-hiding-a-pakistani-woman/332416
नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ के दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, विधायक पंकज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र अवाना, दादरी विधायक तेजपाल नागर, कार्यक्रम संयोजक अर्पित मिश्रा, अभियान संयोजक सुचित्रा पाठक कक्कड़, सह-संयोजक भूपेश चौधरी समेत अन्य लोगों ने धावकों का हौसला बढ़ाया और ध्वज दिखाकर दौड़ को आरंभ कराया।
मुज़फ्फरनगर में पुलिसकर्मी से युवक ने की मारपीट, वर्दी फाड़ी,आरोपी गिरफ्तार
एक राष्ट्र, एक चुनाव दौड़ अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत को स्थिरता की ओर ले जाने वाला निर्णायक कदम है। इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की बचत होगी, जो राष्ट्र निर्माण में लगेगी।
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगा। भारत की एकता के लिए यह एक अनिवार्य सुधार है।
सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है। एक राष्ट्र, एक चुनाव उसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि यह समय की मांग है कि हम चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाएं ताकि सरकारें अपने कार्यकाल को पूरी तरह जनहित में समर्पित कर सकें।
मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल चुनाव नहीं, बल्कि राष्ट्र की नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करने का माध्यम है।
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भविष्य की राजनीति का मार्गदर्शक सिद्धांत बनेगा। इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने नगाड़ा बजा कर एक राष्ट्र एक चुनाव का उद्घोष किया। इस मौके पर महिला एवं पुरुष दौड़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
एक राष्ट्र,एक चुनाव दौड़ के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, मनीष शर्मा, संजय बाली, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, विनोद शर्मा, विनोद त्यागी, धर्मेंद्र गुप्ता, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, रामनिवास यादव, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, प्रदेश मंत्री अमित गोयल, राखी गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह, अमित कुमार, चारु जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।