Thursday, May 15, 2025

ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने चौपला में जाकर पेंटिंग और मॉडल्स का किया अवलोकन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) द्वारा स्थापित ‘चौपला’ सामुदायिक आर्ट गैलरी में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने शुक्रवार को जाकर पेंटिग और मॉडल का अवलोकन कर चित्रकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने चित्रकारों से जानकारी भी प्राप्त की। सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा ‘चौपला’ के माध्यम से जनपद के कलाकारों को एक मंच देने का यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है।

साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों, विज्ञान, कला एवं मेरठ के मशहूर उद्योगों के चित्रों से परिपूर्ण इस उत्कृष्ट प्रदर्शनी को अवश्य देखें। मेरठ की कैंची और खेल के सम्मान के साथ यहां की संस्कृति और वैभव की तस्वीर को भी इस प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।

साथ में निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा जी, मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय जी, मनोज प्रधान गांवड़ी आदि मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय