Sunday, January 26, 2025

मुंबई में बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

मुंबई। मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद्द में स्थित कुरैशी नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या कर दी। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक द्वेष की बात सामने आई है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर पेश की चादर

 

कथित तौर पर आरोपी को लगता था कि उसकी मां उससे कम और उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। मृतक महिला का नाम सबीरा बानो असगर शेख और बेटी का रेशमा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों मां बेटी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीती शाम भी इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई। इसके बाद आरोपी बेटी ने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में 2 साल पहले आबंटित हो गए थे दीनदयाल आवास, अभी तक नहीं मिला कब्ज़ा, मंत्री ने कमिश्नर से जताई नाराजगी

 

 

हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है। सबीरा बानो अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थीं। 2 जनवरी की शाम वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थीं, तभी आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी। वो नाराज थी क्योंकि उसे लगता था कि मां उसकी बड़ी बहन से ज़्यादा प्यार करती है और उससे नफ़रत करती है। वहीं, इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आगे की जांच में जुट गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!