Friday, April 11, 2025

पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार- राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पेपर लीक करवा कर छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही है और जब छात्र इस अन्याय के खिलाफ खडे होते हैं तो उनकी आवाज को दबा दिया जाता है।

मुज़फ्फरनगर के पलड़ी गांव में पाल समाज के घरों पर दलितों ने किया हमला, सैंकड़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

गांधी ने कहा कि पहले बिहार में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों की आवाज दबाने का काम हुआ है और अब मध्य प्रदेश में पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को जेल में डाल दिया गया है।

 

यूपी में 46 आईएएस अफसरों का तबादला, संजय प्रसाद को फिर मिली गृह विभाग की जिम्मेदारी

 

उन्होंने कहा “भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।”

 

यूपी के कैबिनेट मंत्री को STF से जान का खतरा, बोले-योगी के खास अफसर रच रहे मेरे खिलाफ साजिशें !

 

गाँधी ने कहा “हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने ख़ुद छात्रों से मुलाक़ात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। भाजपा की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है।”

यह भी पढ़ें :  शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर पेश की चादर

उन्होंने कहा “छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक़ की आवाज़ किसी क़ीमत पर दबाने नहीं देंगे।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय