Tuesday, May 7, 2024

जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक पॉड टैक्सी के लिए पांच निविदाएं मिलीं, आज अंतिम दिन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन के लिए कई योजनाएं लाई जा रही है। इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है पॉड टैक्सी। इसके लिए जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक रूट प्रस्तावित है। ट्रैक के निर्माण के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा जमा करने की आज आखिरी तारीख है। अब तक पांच कंपनियां निविदाएं दे चुकी हैं।

निविदा अगस्त में निकाली गई थी। एयरपोर्ट से यमुना सिटी के सेक्टर 21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी तक 14.6 किलोमीटर लंबा पॉड टैक्सी का रूट एलिवेटेड होगा। तीन साल में परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होना है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शुरुआत में पॉड से सात सौ यात्री प्रति घंटा सफर करने का अनुमान है। परियोजना पर करीब 641.53 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।

पॉड टैक्सी परियोजना के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन इस साल के अंत तक हो जाएगा। इससे औद्योगिक सेक्टरों को कनेक्टिविटी मिलेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह के मुताबिक निविदा डालने की समय सीमा समाप्त होने के बाद तकनीकी निविदा खोली जाएगी। इसमें सफल कंपनियों की वित्‍तीय निविदा खोली जाएगी। चयनित कंपनी परियोजना का निर्माण एवं पॉड संचालन करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय