लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पीसीएस (प्रोविंशियल सिविल सर्विस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में शामली, सहारनपुर, अयोध्या, बरेली, मथुरा, शाहजहांपुर और महाराजगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।
शामली के अपर जिलाधिकारी को बरेली भेजा गया। शामली जिले के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह का तबादला बरेली कर दिया गया है। उन्हें अब बरेली का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
सहारनपुर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर का नया एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं, अयोध्या में तैनात एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल को सहारनपुर का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
उप्र के 54 जिलों की 150 सड़कों का 250 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
बुलंदशहर में एडीएम (प्रशासन) के रूप में कार्यरत प्रशांत कुमार भारती को अब महाराजगंज में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मथुरा के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) योगानंद पांडेय को अयोध्या का नया एडीएम सिटी बनाया गया है। वहीं, महाराजगंज में तैनात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा को मथुरा भेजा गया है।
-
संतोष बहादुर सिंह: बरेली के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से सहारनपुर के एडीएम (प्रशासन) बनाए गए।
-
अर्चना द्विवेदी: सहारनपुर की एडीएम (प्रशासन) से आजमगढ़ की अपर आयुक्त नियुक्त की गईं।
-
संतोष कुमार सिंह: शामली के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से बरेली के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाए गए।
-
सुभाष चंद्र प्रजापति: फर्रुखाबाद के एडीएम (वित्त) से उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ, लखनऊ के प्रधान प्रबंधक नियुक्त हुए।
-
अनिल चतुर्वेदी: उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक से अमेठी के एडीएम (न्यायिक) बनाए गए।
-
संजय कुमार पांडेय: शाहजहांपुर के एडीएम (प्रशासन) से प्रयागराज के एडीएम (नजूल) नियुक्त हुए।
-
अरुण कुमार सिंह: झांसी के तृतीय एडीएम (प्रशासन) से फर्रुखाबाद के एडीएम (वित्त) बनाए गए।
-
प्रदीप कुमार: प्रयागराज के एडीएम से सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त नियुक्त हुए।
-
योगानंद पांडेय: मथुरा के एडीएम (वित्त) से अयोध्या के एडीएम (सिटी) बनाए गए।
-
अजय कुमार सिंह: आगरा के एडीएम (प्रशासन) से मिर्जापुर के एडीएम (वित्त) नियुक्त हुए।
-
पंकज कुमार वर्मा: महाराजगंज के एडीएम (वित्त) से मथुरा के एडीएम (वित्त) बनाए गए।
-
रजनीश कुमार मिश्रा: सहारनपुर के एडीएम (वित्त) से शाहजहांपुर के एडीएम (प्रशासन) नियुक्त हुए।
-
जंग बहादुर: उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक से गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त बनाए गए।
-
आजाद भगत सिंह: आजमगढ़ के एडीएम से आगरा के एडीएम (प्रशासन) नियुक्त हुए।
-
अरुण कुमार: गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से चित्रकूट के एडीएम (न्यायिक) बनाए गए।
-
श्यामलता भारती: झांसी की एडीएम (न्यायिक) से महाराजगंज की एडीएम (वित्त) नियुक्त हुईं।
-
राहुल: उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर नगर में प्रशासनिक अधिकारी बनाए गए।
-
सुखवीर सिंह: उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक से महोबा के एडीएम (न्यायिक) नियुक्त हुए।
-
रामजी मिश्रा: मैनपुरी के एडीएम से मंडी परिषद, लखनऊ के उप निदेशक बनाए गए।
-
शिव प्रताप शुक्ला: मिर्जापुर के एडीएम (वित्त) से झांसी के एडीएम (प्रशासन) नियुक्त हुए।
-
चंदन कुमार पटेल: मंडी परिषद, लखनऊ के उप निदेशक से उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक बनाए गए।
-
नागेंद्र नाथ: एडीएम (न्यायिक) से अयोध्या के अपर नगर आयुक्त नियुक्त हुए।
-
रिजवाना शाहिद: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्रशासनिक अधिकारी से हमीरपुर की एडीएम (न्यायिक) बनाई गईं।
-
गुंजा सिंह: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी से शामली की एडीएम (वित्त) नियुक्त हुईं।
-
अरुण कुमार गोंड: कौशांबी के एडीएम (वित्त) से झांसी के एडीएम (न्यायिक) बनाए गए।
-
शालिनी प्रभाकर: बहराइच की नगर मजिस्ट्रेट से कौशांबी की एडीएम (वित्त) नियुक्त हुईं।
-
राजेश प्रसाद: चित्रकूट के एडीएम से बहराइच के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
प्रमोद कुमार पांडेय: राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी से बुलंदशहर के एडीएम (प्रशासन) नियुक्त हुए।
-
विजय नारायण सिंह: लखनऊ के एसडीएम से भदोही के एडीएम बनाए गए।
-
शिव नारायण सिंह: भदोही के एडीएम से बलरामपुर के एडीएम नियुक्त हुए।
-
अवनीश कुमार: लखीमपुर खीरी के एसडीएम से मिर्जापुर के एसडीएम बनाए गए।
-
युगांतर त्रिपाठी: मिर्जापुर के एसडीएम से लखीमपुर खीरी के एसडीएम नियुक्त हुए।
-
गिरीश कुमार द्विवेदी: स्थानीय निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक से मुरादाबाद के विश्वविद्यालय के कुल सचिव बनाए गए।
-
राम नारायण: मैनपुरी के उच्च अधिकारी से मिर्जापुर के विश्वविद्यालय के कुल सचिव नियुक्त हुए।
-
परमानंद सिंह: झांसी के एसडीएम से बलरामपुर के विश्वविद्यालय के कुल सचिव बनाए गए।
-
राजीव रत्न सिंह: अयोध्या के एसडीएम से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी नियुक्त हुए।
-
मीनू राणा: अलीगढ़ की एडीएम (वित्त) से देवीपाटन मंडल, गोंडा की अपर आयुक्त बनाई गईं।
-
प्रमोद कुमार: बलरामपुर के एडीएम से अलीगढ़ के एडीएम (वित्त) नियुक्त हुए।
-
सौरभ सिंह: लखनऊ के एसडीएम से मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त बनाए गए
यहा देखें लिस्ट-