Saturday, May 18, 2024

नोएडा में महिला समेत 3 गिरफ्तार, तीन किलो गांजा बरामद 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया प्रभारी  ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम नूर फातिमा पत्नी आसिफ निवासी सलारपुर है उन्होंने बताया कि महिला काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बेचने के धंधे में संलिप्त है।
उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने संटू पुत्र सुजीत को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर -20 पुलिस ने शादाब पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय