Saturday, April 19, 2025

बेसिक शिक्षा के स्कूल अब सुबह 7 बजे खुलेंगे, दोपहर 12 बजे हो जाएगी छुट्टी

गोरखपुर। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए गोरखपुर के बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाले विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। अब जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय सुबह सात बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक पठन पाठन कार्य होगा।

जिला अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद जनपद गोरखपुर के बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालय सुबह सात बजे से खोले जाए। दोपहर 12 बजे तक पठन पाठन का कार्य होगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें :  7 साल में दोगुने से अधिक बढ़ी गोरखपुर की जीडीपी, योगी का गृह क्षेत्र होने का मिला लाभ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय