Friday, September 20, 2024

अपनी ही पार्टी के विरोध में उतरे नंद गोपाल नंदी, सपा के रईस चंद्र शुक्ल के भाजपा ज्वाइन करने को बताया गहरी साजिश

प्रयागराज। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को सपा के रईस चंद्र शुक्ल के भाजपा में आने पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने घोर विरोध जताया है। उन्होंने इसे विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गम्भीर प्रकरण और गहरी साजिश करार दिया है।

मीडिया प्रभारी बालाजी केसरवानी ने बताया कि मंत्री नन्दी ने रईस चंद्र शुक्ल की भाजपा में हुई ज्वाइनिंग पर नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय विधायक के रूप में मुझे विश्वास में लेना तो दूर, बिना कोई औपचारिक सूचना दिये मेरे विरुद्ध समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़े रईस चंद्र शुक्ल को भाजपा में शामिल करवाना अपमानजनक ही नहीं, आपत्तिजनक भी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक की अवहेलना व उपेक्षा करते हुए विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण और गहरी साजिश है, जो अवैध है।

नन्दी ने कहा है कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रीति-नीति एवं पार्टी की लोकतान्त्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धान्त से सर्वथा प्रतिकूल है। जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार क्षति पहुंचा रहे हैं। उनके इस मनमाने रवैये की घोर निन्दा करता हूं। यह रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्यपद्धति के पूर्णतः विपरीत है।

आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन कार्यालय में भाजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा का सूपड़ा साफ करने के लिए भाजपा में आए हुए लोगों का हम स्वागत करते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय