Saturday, May 10, 2025

अमेरिका की झील में डूबे दो भारतीय छात्रों के शव बरामद

न्यूयॉर्क। पिछले सप्ताह एक झील से लापता इंडियाना यूनिवर्सिटी के भारत के दो छात्रों का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडियाना डिपॉर्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि सिद्धांत शाह, और आर्यन वैद्य 15 अप्रैल को दोस्तों के एक समूह के साथ, इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में गए थे। तैरने के दौरान वे दोनोंे झील में डूब गए। 18 अप्रैल को पायनेटाउन मरीना के पूर्व में 18 फीट पानी में शवों को बरामद किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट एंजेला गोल्डमैन ने यूएसए टुडे को बताया कि एक को बचान के प्रयास में दोनों डूब गए थे।

बचावकर्ताओं ने सोनार और स्कूबा गोताखोरों का उपयोग करके झील मे उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पहले दिन तेज हवा के कारण इसे रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाद में शवों को बरामद किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय