गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने रविवार को नगर निगम मेयर,नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा नगर निगम पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। जिसके बाद जिन्हें टिकट मिल गया उनके चेहरे पर रौनक छा गयी, जबकि जिन्हें नहीं मिला उनके चेहरे लटक गए।
![](https://royalbulletin.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240504_175237.jpg)
टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां महानगर कार्यालय पर हंगामा किया, वहीं कई पार्षदों ने पार्टी संगठन पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया।
वहीं बजरिया के पार्षद अरुण जैन ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और अब वह आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
आज दिन भर भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्टी की उम्मीदवारों की लोगों की धड़कन घटती बढ़ती रही। शाम को जैसे ही 100 वार्डों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी हुई वैसे ही खलबली मच गई। पाल समाज के लोगों ने भाजपा के महानगर कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।