Saturday, May 10, 2025

कानपुर हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को चार-चार लाख का मुआवजा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने दिवगंतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कानपुर जिले के नरवल तहसील परिसर के पास अमृत सरोवर में नहाने के दौरान शनिवार दोपहर चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अमरनाथ यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान पुलिस ने सक्षम (15), अभय, दिव्यांशु और कृष्णा के रूप में की है। यह चारों बच्चे एसडी मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चारों की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय