Wednesday, April 30, 2025

भिवंडी इमारत हादसा : अब तक छह लोगों के शव बरामद, दस को बचाया गया

मुंबई। मुंबई से सटे भिवंडी शहर के वालपाड़ा में वर्धमान बिल्डिंग हादसे में रविवार शाम तक छह लोगों की मौत हो गई है। 30 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक दस लोगों को बचाया गया है। इन सभी का इलाज ठाणे के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस समय घटनास्थल पर एनडीआरएफ की तीन टीम और टीडीआरएफ की दो टीम राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

भिवंडी के तहसीलदार अधिक पाटिल ने बताया कि शनिवार को तकरीबन 12 बजे भिवंडी के वालपाड़ा में वर्धमान बिल्डिंग अचानक ढह गई थी। यहां शनिवार देर रात तक मलबा हटाने का काम जारी था। इसके बाद आज सुबह 8 बजे से फिर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। आज घटनास्थल पर रेस्क्यू के दौरान तीन शव निकाले गए हैं और एक व्यक्ति को जिंदा निकाल लिया गया। बचाव दल ने अब तक दस लोगों को जिंदा बचाया है।

आदिस पाटिल ने बताया कि आज भी देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा क्योंकि कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। राहत कार्य में दो पोकलेन मशीन और दो जेसीबी लगाई गई हैं। पाटिल ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे पहली मंजिल पर ढेर के नीचे फंसे सुनील पिसाल को जिंदा बाहर निकाला गया। साथ ही सुधाकर गवई, उम्र 34 साल, प्रमोद चौधरी ,उम्र 22 साल, त्रिवेणी प्रसाद यादव ,उम्र 40 का शव बरामद किया गया। इस घटना में शनिवार को तीन शव बरामद किए गए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय