Sunday, April 27, 2025

जेल में बंद विधायक इरफान की पत्नी और मां ने सपा महापौर उम्मीदवार के पक्ष में किया प्रचार

कानपुर। महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के परिवार की महिलाएं अब नगर निकाय चुनाव के प्रचार में उतर आई हैं। रविवार को सपा महापौर उम्मीदवार व विधायक अमिताभ वाजपेयी की पत्नी वंदना के पक्ष में इरफान की पत्नी नसीम और मां खुर्शीदा ने चुनाव प्रचार किया। सपा उम्मीदवार ने कहा कि महापौर बनने पर शहरवासियों का गृह कर हॉफ किया जाएगा और सीवर टैक्स माफ होगा।

समाजवादी पार्टी की महापौर उम्मीदवार वंदना वाजपेयी रविवार को चुनाव प्रचार में सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी और मां के साथ निकलीं। यह देख लोगों में चर्चा का विषय रहा क्योंकि अमूमन जेल में बंद इरफान सोलंकी के घर की महिलाएं चुनाव प्रचार से दूर रहती हैं। मां खुर्शीदा बेगम और पत्नी नसीम सोलंकी ने मुस्लिम वार्डों व अन्य वार्डों में सपा महापौर उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। महिलाओं ने माला पहनाकर व अपने घरों की छतों से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं अल्लाह एवं ईश्वर से जीत के लिए दुआ एवं प्रार्थना भी की।

वंदना वाजपेयी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानपुर शहर नरक बन गया है। बेतहाशा बढ़ते हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व अन्य टैक्सों ने शहर की जनता की कमर तोड़ दी है। नगर निगम दोनों हाथों से जनता को लूट रही है। बढ़ती बेतहाशा महंगाई से जनता पहले से परेशान है तथा बढ़े हुए टैक्सों में कोढ़ में खाज साबित हो रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। ऐसे में अगर जनता ने हमें अपना आशीर्वाद देकर नगर निगम पहुंचाया तो शहर की जनता को आधा हाउस टैक्स एवं जलकर माफ करके राहत पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय