Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में निर्माणाधीन मकान की नींव ढही, बच्चे की मौत, 2 घायल

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर -121 में निर्माणाधीन मकान की नींव खोदते समय मिट्टी ढह गई, जिस कारण एक 5 वर्षीय बच्चा सहित तीन लोग उसके नीचे दब गए। इस घटना में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार की शाम को सेक्टर 121 में एक निर्माणाधीन मकान की नींव खोदी जा रहा थी।
उन्होंने बताया कि नींव खोदते  समय नीचे की मिट्टी ढह गई। वहां पर मौजूद मोहम्मद शहजाद पुत्र शाहरुख उम्र 5 वर्ष निवासी जनपद औरैया तथा अन्य मजदूर सनी आदि मिट्टी के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियों ने उन्हें मिट्टी से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने 5 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि सन्नी और एक दूसरा मजदूर उपचाराधीन है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय