Saturday, September 30, 2023

किसान हित में एक सोच के सभी व्यक्ति मिलकर संघर्ष करे तो होगा समाधानः धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा एक किसान पंचायत का आयोजन मीरापुर दलपत में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तिसंग बावना मंच के संयोजक उधम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामू प्रधान मंतौड़ी एवं संचालन अंकित चौधरी ने किया।

गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे ।बाबा राजेंद्र सिंह मलिक के कहा कि हमने पहले भी संयुक्त संघर्ष किया है। उधम सिंह के अंदर किसानो के लिए टीस है। इनके भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। किसान अपने आंदोलन और संघर्ष का निर्णय खुद ले हम किसानो के साथ है।किसान अगर मिलकर संघर्ष करेगा तो परिणाम आपके पक्ष में होगे। संगठन की ताकत वह ताकत है जो आपको राजनैतिक चाटुकारिता से मुक्ति दिलाती है।

उधम सिंह संयोजक तिसंग बावना मंच ने कहा कि समाज सेवा में हमने अपने संपत्ति की खोया है और किसान नेताओं ने संपत्ति में वृद्धि की है। ईमानदारी की कीमत है,हमे किसान की सेवा करनी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की विचार धारा से प्रभावित होकर आज मेरे द्वारा संगठन में शामिल होने की घोषणा की जाती है। किसानों के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं,इसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े। संगठनों में प्रतिस्पर्धा नही होनी चाहिए। किसानो की समस्याओं के समाधान की मांग करने वाले स्वार्थवश गौशाला का विरोध करते है। यह उनकी दोहरी मानसिकता है। बाबा राजेंद्र मलिक ने उधम सिंह जी को मल्यापर्ण कर स्वागत किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर,नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष,राजीव दुल्हेरा क्षेत्रीय प्रभारी, विपिन त्यागी मंडल महासचिव,सतेंद्र मलिक जिला सचिव, विपिन मेंहदीयान तहसील अध्यक्ष जानसठ,चंद्रशेखर सोम तहसील अध्यक्ष खतौली,ठाकुर कुशलवीर ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल,पिंटू ठाकुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना,पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, मुर्तजा बालियान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,नीरज मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बघरा,सुरेंद्र रावल ब्लॉक अध्यक्ष सदर, सोहित चौधरी,आकाश चौधरी,आदित्य चौधरी विनित त्यागी नावला,मोहित मलिक,असद, चौधरी ब्रजपाल पाल समाज तिसंग,नरेश दरोगा जी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,356SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय