Monday, February 24, 2025

सहारनपुर पुलिस टीम ने दो शातिर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा- निर्देशों के चलते थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को दो नाजायज छुरों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाजायज हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों बिलाल पुत्र अफजाल एवं एजाज पुत्र अफजाल दोनों ही निवासी ग्राम हौजखेडी को एक चैकिंग के दौरान गैंदी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो नाजायज छुरे भी बरामद किए गये है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय