Friday, April 18, 2025

सहारनपुर में प्लाट दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी कर 21 लाख रूपए हड़पने की आरोपी महिला सहित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। प्लाट दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी कर 21 लाख रूपए  हड़पने की आरोपी महिला सहित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मेहरबान व महिला कांस्टेबल शीतल अटवाल ने मुखबिर की सूचना पर फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित महिला नईमा पत्नी आसिफ व कासिफ पुत्र आदिल निवासी खाताखेड़ी थाना मंडी को कल्पना तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर दोनो को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि फर्जी बैनामा कर धोखाधडी करने वाले उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने जिशान मालिक व अन्य के साथ एक गिरोह बना रखा हैं।
उनका गिरोह लोगों को किसी का भी प्लाट दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करता हैं। गिरोह द्वारा कागज़ों में हेरा-फेरी की जाती हैं। आज जिस मामले में गिरफ्तारी हुई हैं उसमे भी बाबर को हौजखेड़ी रोड पर प्लाट दिखाकर उससे इक्कीस लाख रुपए लिए गए थे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में ट्रेडिंग का झांसा देकर की 30.70 लाख रुपए की ठगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय