Thursday, April 17, 2025

मेरठ में डीएम आफिस का था चपरासी, बैंक से फर्जी हस्ताक्षर से निकाल रहा था रूपए, शक होने पर हुआ गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में आज एक युवक को बैंक के अंदर फर्जी हस्ताक्षर करके दूसरे के खाते से रूपए निकालते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक फर्जी साइन कर दूसरे के खाते से रुपए निकालने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए युवक विनोद शर्मा के साइन कर रुपए निकालने की कोशिश कर रहा था।

पकड़े गए आरोपी मनोज ने बताया कि वह बैंकों में लोगों की रेकी कर उनके साइन कॉपी करता था और रुपए निकालता था। मेरठ के थाना लालकुर्ती के एसबीआई शाखा का है। जहां आज आरोपी रुपए निकालने पहुंचा। इस दौरान कैशियर को युवक के ऊपर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वो डीएम कार्यालय में चपरासी रह चुका है। आरोपी युवक मनोज के पास से 10 एटीएम कार्ड और दर्जनों चेक बुक बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के शासनकाल में यूपी में होती थी बंगाल जैसी हिंसा : राकेश त्रिपाठी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय