Thursday, May 1, 2025

कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पात्रों को आवास आवंटन की शिकायत पर क्रांति सेना की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट में क्रांति सेना महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अपात्र लोगों का कब्जा है। एक आवास 2-2 अपात्र लोगों को आवंटित कर दिया गया है। जो लोगों के बीच झगड़े का कारण बन रहा है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में आवास आवंटन में पारदर्शिता लाते हुए पात्रों का आवंटन रद्द किए जाने की मांग की गई।

क्रांति सेना महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पहुंची क्रांति सेना महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पात्रों का कब्जा है। बताया कि कुछ ऐसे लोगों ने फर्जी तरीके से आवास आवंटित करा लिया है जो उसके पात्र नहीं है। उनके पास निजी आवास और गाड़ी इत्यादि है। जबकि कांशीराम आवासीय कॉलोनी मैं ऐसे लोगों को मकान दिए गए थे। जिनके पास अपना कोई निजी मकान नहीं था।

[irp cats=”24”]

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि पात्र लोगों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। अपात्र लोग मकानों पर कब्जा किए बैठे हैं। इसमें कुछ दलाल टाइप के लोग काफी सक्रिय हैं। मांग की गई की आपात्रों से काशीराम आवास लेकर पात्रों का आवंटित किया जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय