Friday, April 18, 2025

प्रयागराज में नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्राली , तीन की मौत, 15 लोग घायल

प्रयागराज। जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र में बीती रात घूघा मड़फा गांव में ट्रैक्टर ट्राली के नहर में गिर जाने दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को कोरांव के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि घूघा मड़फा निवासी दलित समुदाय के कन्हैया लाल के घर से साजी गांव में राम किशन के घर दो ट्रैक्टर ट्राली पर लोग बधाई लेकर गए थे। वहां से वापस लौटते समय घूघा मड़फा में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में रीता देवी (29) पत्नी बुद्धसेन, सुमन देवी (28) पत्नी अनिल कुमार एवं आशीष कुमार (20) पुत्र मिश्रीलाल निवासी मड़फा की मौत हो गई। घायलों में शिव कुमारी को हालत गम्भीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। कोरांव के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें :  योगी ने की थी 2022 में पुलिस को मोटरसाइकिल भत्ता देने की घोषणा, अफसरों ने जारी नहीं किया शासनादेश, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय