Saturday, May 4, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मंत्री कपिल देव ने किया पौधारोपण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया तथा प्रकृति को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया।

प्रतिवर्ष 5 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी देश अलग-अलग तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में सचेत करना है। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में भी बच्चों को जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें निबंध, भाषण, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएँ शामिल हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी होता है। शहर विधानसभा सीट से हैट्रिक लगाने वाले भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अनोखे ढंग से पर्यावरण दिवस पर क्षेत्रवासियों को संदेश देने का काम किया है। उन्होंने पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को संयुक्त रूप से मनाते हुए सुबह सवेरे मुजफ्फरनगर की कमला नेहरु वाटिका (कंपनी बाग़) में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मार्निंग वाकर्स के साथ 51 पौधे रोपित कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया और मुख्यमंत्री के यशश्वी जीवन, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने कहा कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। ऐसे में भविष्य की पीढिय़ों की जरूरतों की अनदेखी न करते हुए वर्तमान मांगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के बीच संतुलन ले आना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस वर्ष की थीम – सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन यानी प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान-पर चर्चा करते हुए प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं शानदार कानून व्यवस्था के लिए कटिबद्ध है और उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैं। उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और माफिया राज से मुक्त कराकर विकासोन्मुख सरकार दी है, जिससे प्रदेश नए रिकॉर्ड बना रहा है। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला महामंत्री रेणु गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, नवनीत कुच्छल, अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, जगदीश पांचाल, विपुल त्यागी, सागर वत्स, सभासद अमित पटपटिया, मोहित गुप्ता, विशाल गर्ग, रक्षित नामदेव, पंकज माहेश्वरी, सचिन प्रजापति, शोभित गुप्ता, राधे वर्मा, संजय गुप्ता, रोहित जैन, पिंटू त्यागी, विवेक चौहान, अनुज पिचासिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय