Saturday, October 5, 2024

साध्वी राज नन्देश्वरी को दी गयी श्रद्धांजलि, अनुयायियों ने किया नमन, आश्रम को बनाया गया छावनी

मोरना। शुकतीर्थ में स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम की संचालिका ब्रह्मलीन साध्वी माता राज नन्देश्वरी की षोडशी के अवसर पर साधु सन्तों सहित अनुयायियों ने साध्वी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक व धार्मिक सेवा कार्यों से प्रेरणा लेने पर बल दिया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर आश्रम में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

महाशक्ति सिद्धपीठ की संचालिका साध्वी माता राज नन्देश्वरी बीते 26 मई को परलोक गमन कर गयी थी। रविवार की सुबह षोडशी के अवसर पर हवन यज्ञ के बीच अस्थि कलश, आसन, शयन वस्त्र, गीतामाला, छड़ी, पँचरत्न को मंत्रोच्चारण के बीच समाधि में समाहित किया गया। शुकदेव आश्रम के वेदपाठी अश्वनी कौशिक, अंकुश शर्मा, सुधांशु मिश्रा, प्रियांशु शर्मा व प्रद्युम्न ने गायत्री मन्त्रों का पाठ किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा मे पहुँचे स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि साधु सन्त प्राचीन सनातन संस्कृति के सँवाहक हैं। सँसार व समाज को उचित दिशा देने के लिये व विश्व शान्ति के लिये जप व तप करते हैं। साध्वी माता राज नन्देश्वरी का जीवन सामाजिक सेवा को समर्पित रहा। ऐसे असाधारण व्यक्तित्व बड़े समय में जन्म लेते हैं। योग साधना के प्रति साध्वी का विचार सदैव समाज को ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।

स्वामी विश्वानन्द महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन साध्वी ने शुकतीर्थ में कठिन तपस्या से आश्रम की स्थापना की। साध्वी का जीवन प्रेरणादायक रहेगा। कानपुर से आये स्वामी गोपाल नन्द महाराज, बीके प्रवेश दीदी, कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री ने ब्रह्मलीन साध्वी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सेवाभाव की प्रशंसा की तथा आश्रम को सदैव सहयोग देते रहने को कहा।

इस अवसर पर चन्द्रमा ब्रह्मचारी, कल्याणपुर आश्रम के तुरी आनन्द महाराज, साध्वी राजनंदनी, साध्वी कांता, आचार्य प्रदीप शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, वेदवीर सिंह, शरद शर्मा, कुलदीप चौधरी, अधिवक्ता वरुण चौधरी, पूर्व प्रधान आनंदपाल, साध्वी गायत्री, विनोद शर्मा आदि शामिल रहे।

भारी पुलिस बल तैनात-षोडशी के दिन पूर्व में दी गयी चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए आश्रम में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जनपद के विभिन्न थानों के इंस्पेक्टर मय फोर्स के मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर बने रहे।

श्रद्धांजलि सभा में त्यागी समाज ने की कार्रवाई की मांग-महाशक्ति सिद्धपीठ में त्यागी समाज के सैंकड़ों व्यक्तियों द्वारा ब्रह्मलीन साध्वी माता राज नन्देश्वरी को श्रद्धांजलि दी गयी व मौन व्रत कर आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी। इस

दौरान आश्रम प्रकरण की दो दिन में जांच करने व जाँच होने तक आश्रम में रहने वालों को आश्रम से बाहर रहने की मांग की तथा आश्रम में रह रहे कथित संरक्षको पर सनातन व हिन्दू धर्म संस्कृति को भ्रष्ट करने के आरोप लगाते हुए। भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाये।

भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष माँगेराम त्यागी ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल भेंट कर जाँच को शीघ्र पूरा करने की माँग करेगा। इस दौरान एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने हंगामा कर रहे व्यक्तियों को शान्त करते हुए कहा कि साध्वी की अस्थियों को फोरेंसिक जाँच के लिये भेजा गया है। जाँच होने तक शान्ति में सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान अमरीश, पंकज, विजय प्रमुख, ज्ञानेश्वर, शिवकुमार, संदीप, हरेंद्र, दुष्यंत, तेज प्रकाश, सुशील, अरविंद, संजीव, मुनेंद्र, पुष्पेंद्र, वासु, हरिओम त्यागी, बॉबी त्यागी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मांगेराम त्यागी व संचालन संदीप एडवोकेट ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय