Saturday, September 28, 2024

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, पिलाया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

जालोर। सांचौर थाना क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव गए प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने युवक को पेड़ से बांधा और फिर जमकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं इन लोगों ने युवक को जबरन यूरिन भी पिलाया।

घटना का वीडियो सोमवार शाम को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से देर रात थाने में मामला दर्ज कराया गया। लड़का पक्ष ने लूट, मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज करवाया है तो नाबालिग लड़की की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। साथ ही पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रविवार को लड़का लड़की से मिलने पहुंचा था, जहां लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे एक पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही युवक को जबरन पेशाब पिलाया गया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी युवक के परिजनों को मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे और बंधक युवक को छुड़वाया गया। सांचौर की नेहरू कॉलोनी में रहने वाले एक युवक का पास के गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात को युवक लड़की से मिलने के लिए उसके गांव चला गया।

इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। लड़की के परिजनों के साथ ही पड़ोसियों ने भी उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट से युवक के शरीर पर जगह-जगह चोट आई और वह बेसुध हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवक को छोड़ने की मिन्नत की, लेकिन लड़की के परिजनों ने युवक के साथ घंटों तक मारपीट की। इन लोगों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे जबरन यूरिन पिलाया गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

सोमवार शाम करीब 4 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली। फिर पुलिस उसके घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद युवक की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। दूसरी तरफ लड़की के परिजनों ने भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि सांचौर थाना क्षेत्र के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है, जिसमें एक युवक को बांधकर मारपीट करने के साथ ही उसे कुछ पिलाया जा रहा है। घटना को लेकर युवक की पिटाई करने वाले छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

लड़की पक्ष की ओर से पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है, वहीं लड़के पक्ष ने मारपीट, अपहरण और लूट का मामला दर्ज करवाया है। सांचौर के कार्यवाहक थानाधिकारी राजू सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय