Friday, September 20, 2024

चरथावल में दिन निकलते ही भरभराकर गिरी घर की छत, महिला व दो बच्चे दबे

चरथावल। ग्राम ग्राम लुहारी खुर्द में मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दब कर महिला सहित उसके 2 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द में  हादसा हो गया। मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दब कर परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के अधिकतर लोग सोए हुए थे। पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे हुए हादसे में मलबे के नीचे दबने से परिवार के 3 सदस्य घायल हुए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस के अनुसार अरशद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम लुहारी खुर्द थाना चरथावल का कच्चा मकान गिर गया, जिसमें एक महिला  शाइस्ता पत्नी अरशद उम्र करीब पच्चीस वर्ष व दो बच्चे असद उम्र करीब पांच वर्ष एवं माहीन उम्र करीब तीन वर्ष दब कर घायल हो गये है।

चरथावल थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही नायब तहसीलदार हरेन्द्र पाल सिंह ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों व थाना प्रभारी राकेश शर्मा के साथ घटनास्थल का मुआयना करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय