Monday, April 28, 2025

जम्मू-कश्मीर के रजौरी में हत्या के मामले में 5 लोग हिरासत में

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में पुलिस ने एक हत्या के मामले में सोमवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि थानामंडी राजौरी के सोरा पुल गांव के मृतक शफीक अहमद की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या में पांच लोग शामिल थे, जिसके बाद पांचों को हिरासत में लिया गया।

सूत्रों ने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने वास्तव में जघन्य अपराध किया था या नहीं।

सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर जमीन विवाद के बाद शख्स की हत्या की गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय