Saturday, May 18, 2024

पुलिस और निगम की आठ टीमों ने 26 घंटे बाद बरामद किया कमिश्नर का कुत्ता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का पालतू कुत्ता उनके आवास से रविवार शाम छह बजे गायब हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन व नगर निगम में खलबली मच गई। पुलिस और निगम की आठ टीमें बनाकर घर-घर जाकर कुत्ते की तलाश शुरू कराई। करीब 26 घंटे बाद सोमवार शाम 8 बजे कुत्ता पांडवनगर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि कमिश्नर आवास का गेट खुला था। जिसके चलते कुत्ता खुद ही चला गया था।

रविवार को कुत्ता गायब होने पर करीब दो घंटे तक कमिश्नर आवास में तैनात कर्मचारी और पुलिसकर्मी इधर-उधर तलाशते रहे। काफी प्रयास के बावजूद वह नहीं मिला तो स्टाफ ने कमिश्नर को जानकारी दी। रात में करीब 12 बजे नगर निगम से पशु कल्याण अधिकारी डॉ, हरपाल सिंह अपनी टीम को लेकर कमिश्नर आवास पर पहुंच गए। दो साल के इको का फोटो ले लिया और स्टाफ से जानकारी लेकर तलाश शुरू कर दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रविवार रात तीन बजे तक सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर निगम टीम को लेकर कमिश्नर आवास के आसपास की कॉलोनियों में इको की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। उसके बाद सोमवार सुबह 8 बजे से फिर टीम ने इको की तलाश में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। रात में कुत्ते के बरामद होने पर प्रशासन और निगम को राहत मिली। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का कहना है कि कुत्ता खुद गया था और खुद लौट आया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय