Sunday, April 27, 2025

शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा को जेेल भेजे जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

मुजफ़्फरनगर। शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा को 24 साल पुराने एक मामले में कोर्ट द्वारा बीते दिवस जेल भेज दिया गया था, जिसका विरोध करते हुए शिवसेना ने गत दिवस ही विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंद करने का आह्वान किया था। प्रशासन की अपील पर बाजार बंद के कार्यक्रम को रद्द करते हुए गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने आज प्रदेश कार्यालय से लेकर शिवचौक तक प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने भाजपा सरकार से हिंदूवादी नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

आज शिव सेना व क्रांति सेना के कार्यकर्ता प्रकाश मार्केट में एकत्र हुए और यहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए शिव चौक की ओर को चले। झांसी रानी के निकट शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान  द्वारा जलूस को रोकने का प्रयास किया और शिव सेना नेताओं को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई , जिस पर शिव सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व अन्य नेताओ की गर्मागर्मी के बाद पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी हुई इसके बाद सभी कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे और वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

मनोज सैनी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी हिंदू नेताओं पर दर्ज मुकदमें पिछले 20 वर्षों में जो दर्ज हुए हैं। राष्ट्रवाद के कार्य करते हुए और गौ माता की रक्षा करते हुए हम लोगों पर दर्ज हुए हैं। सरकार ने उन मुकदमों को वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण गतदिवस पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा को जेल जाना पड़ा, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारां आश्वासन दिया गया था कि सभी मुकदमे वापसी लिए जाएंगे।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि इसीलिए आज फिर सरकार की आंखें खोलने के लिए प्रदर्शन कर मांग की है कि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। मनोज सैनी ने कहा कि गत दिवस बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसे प्रशासन के कुछ अधिकारियों के अनुरोध पर शिवसेना के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर बंद का आह्वान वापस लिया, परंतु उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जो पहले से ही घोषित था।

मनोज सैनी ने कहा कि यदि हिंदूवादी नेताओं की सरकार में सुनवाई नहीं हुई, तो आगामी आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का घेराव किया जाएगा, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी नगरपालिका के चुनाव की तरह इनका बहिष्कार किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनोज सैनी प्रदेश महासचिव, शरद कपूर, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपप्रमुख,बिट्टू सिखेड़ा प्रदेश उपप्रमुख,आनंद प्रकाश गोयल जिला अध्यक्ष,क्रांति सेना, मुकेश त्यागी जिला प्रमुख शिव सेना, शरद कपूर महानगर अध्यक्ष, पूनम अग्रवाल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,पूनम चौधरी जिला अध्यक्ष महिला शाखा, देवेन्द्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना, अनुज चौधरी,नेहा गोयल नगर अध्यक्ष महिला शाखा, सुरेश बारी,जितेंद्र गोस्वामी, ललित रुहेला, शैलेंद्र शर्मा,संजय आर्य, नरेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा,उज्वल पंडित,राजन वर्मा,भुवन मिश्रा शालू चौधरी, शालिनी शर्मा,कंचन बाटला,अंजु प्रजापति, राखी,अनिता ठाकुर,अनिता चौधरी,प्रेमलता शर्मा,पायल,उमा, प्रमिला सहित,बृजपाल, रूपराम, योगेंद्र बिहारी, अजय सैनी, शेंकी शर्मा,दीपक धीमान, रोहन धीमान, अरुण सैनी,शिवम पंडित ,रोहित धीमान, हर्षित, हर्ष गुप्ता,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय