Friday, September 20, 2024

मुफ्त बांट पर बोले केजरीवाल, उपराज्‍यपाल को दिल्‍ली वालों की चिंता करने की जरूरत नहीं

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्‍यपाल वी.के. सक्‍सेना को ”बाहरी” बताते हुए उनके उस बयान के लिए गुरुवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा जिसमें उन्‍होंने कहा था कि ”दिल्‍ली वालों को मुफ्त बांट की आदत पड़ चुकी है”।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “दिल्ली के लोग मेहनती हैं जिन्होंने शहर को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। एलजी सर, आप बाहर से आते हैं और हो सकता है कि आप दिल्ली और इसके लोगों को पूरी तरह से नहीं समझते हों। कृपया दिल्ली के लोगों का अपमान न करें।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यह दावा करते हुए कि उनकी सरकार दूसरों की तरह किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है, आप संयोजक ने सवाल किया, “दिल्ली सरकार अन्य सरकारों की तरह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है। यह पैसा बचाती है और लोगों को सुविधा प्रदान करती है। आप इससे परेशान क्यों हैं?”

इससे पहले, आप ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया था।

केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था की चिंता का हवाला देते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की थी।

इसके अलावा पार्टी ने उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के कामों का श्रेय लेने का भी आरोप लगाया था।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय