Monday, May 12, 2025

मेरठ में मां गोद दी हुई पुत्री लेकर फरार, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

मेरठ।  गोद दी पुत्री को लेकर फरार होने वाली मां के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसएसपी के आदेश पर परतापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाले अनुराग टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता है। नौ साल पहले उसकी शादी पूनम के साथ हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं हुई। अनुराग ने गाजियाबाद में रहने वाली अपनी मौसी अनुराधा से कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था।

 

अनुराधा ने अपने घर के सामने रहने वाली मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी ममता अहिरवार से संपर्क किया। उस समय महिला गर्भवती थी। महिला ने कहा कि यदि बेटा होगा तो वह अपने पास रखेगी, लेकिन यदि बेटी हुई तो वह अनुराग को गोद दे देगी।

महिला के बेटी हुई तो अनुराग को बच्ची दो फरवरी को गोद दे दी। अनुराग का दावा है कि उन्होंने कानूनी लिखापढ़ी कराने के बाद ही बच्चा गोद लिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे ममता के साथ तीन महिलाएं अनुराग के घर पहुंची।

महिला ने बच्ची को अपने साथ बाजार से खिलौने दिलाने की इच्छा जताई। पूनम ने पति के आने पर ले जाने की बात कही और रसोई में काम करने लगी। महिला बालिका को लेकर फरार हो गई। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय