Thursday, April 17, 2025

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का मामला

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने रविवार देर शाम बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को जारी आदेश के बाद की गई जांच के पश्चात ओपी सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत रविवार को एक मामला दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि 01 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक जांच अवधि के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी। जबकि व्यय 12,48,42,692 रुपये था, जो कि उनकी आय संसाधनों से 7,96,23,921 या 176.08 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरोपित ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्ति बनाई।

विजिलेंस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  मदरसों पर बुलडोजर चलाना संविधान के खिलाफ: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सरकारों पर हमला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय